फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   103 youths ran in the city youth marathon, conveying a message of healthy living.

Shimla News: नगर युवा मैराथन में 103 युवाओं ने लगाई दौड़, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Mon, 29 Jun 2026 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
103 youths ran in the city youth marathon, conveying a message of healthy living.
नालागढ़ में आयोजित मैराथन में अव्वल रहने वाले छात्र ट्राफी के साथ- स्रोत- राष्ट्रीय स्वयं सेवक।
नालागढ़ में संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित दौड़ में युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति नालागढ़ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर युवा मैराथन का आयोजन किया गया। 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 103 युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। मैराथन डीपीएस स्कूल से शुरू होकर राजपुरा, निक्कुवाल मंदिर और शारदा अस्पताल के समीप से होते हुए पुनः डीपीएस स्कूल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में डॉ. शशि मुख्य अतिथि और सीए विपिन जसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. शशि ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और हर क्षेत्र में देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। मुख्य वक्ता एवं जिला प्रचारक सौरभ ने युवाओं को संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार और स्वदेशी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से इन मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील करते हुए संघ की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी।

मैराथन में ये रहे विजेता
15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में उमा दत्त प्रथम, दीपांशु द्वितीय और जसविंदर तृतीय रहे। विजेताओं को क्रमशः 2,100, 1,100 और 700 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। 18 से 35 वर्ष वर्ग में रविंद्र यादव ने पहला, निशांत ने दूसरा और नरेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में क्रमशः 3,100, 2,100 और 1,100 रुपये के पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर राकेश राणा, श्रवण कुमार, पारस भट्ट, हरमेश चौधरी, सौरभ रफ्टा, ऋषि, कृष्ण कुमार, शेखर कंडारी और भूपेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed