फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   102-year-old woman returned home from IGMC Shimla after defeating Coronavirus

आईजीएमसी शिमला से कोरोना को मात देकर घर लौटीं 102 साल की धर्मदासी

Thu, 27 May 2021 04:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 May 2021 04:42 PM IST
सार

हिमाचल के जिला किन्नौर के भावनगर निचार की 102 साल की धर्मदासी शिमला में अपने परिजन के साथ रहती हैं। कुछ दिनों पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर उपचार के लिए उन्हें आईजीएमसी लाया गया। 14 मई को महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। 

विज्ञापन
102-year-old woman returned home from IGMC Shimla after defeating Coronavirus
बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी शिमला में कोरोना को मात देकर 102 साल की बुजुर्ग महिला गुरुवार को घर लौट गईं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया और एमएस डॉ. जनकराज महिला को गेट तक छोड़ने आए। किन्नौर जिले के भावानगर निचार की रहने वाली धर्मदासी (102) शिमला में परिजनों के साथ रहती हैं। कुछ दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें आईजीएमसी लाया गया था। 14 मई को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को सांस की तकलीफ, सिर दर्द और बुखार भी था। वीरवार को महिला का बेटे आरएस नेगी उन्हें लेकर घर लौट गए। आरएस नेगी ने डॉक्टरों, स्टाफ नर्स ऑफ अन्य कर्मचारियों का धन्यवाद किया है। बताया कि अस्पताल के कर्मचारी उन्हें फोन कर उनकी मां के उपचार खाना खाने और ऑक्सीजन स्तर से संबंधित हर जानकारी देते थे। बुजुर्ग महिला जब घर लौटीं तो उनका ऑक्सीजन स्तर 97 था। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक नेे बताया कि स्वस्थ होने के बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed