फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मेगा मॉकड्रिल में वास्तविक आपदा की तरह करें तैयारी

मेगा मॉकड्रिल में वास्तविक आपदा की तरह करें तैयारी

Sun, 04 Feb 2018 09:20 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
मेगा मॉकड्रिल में वास्तविक आपदा की तरह करें तैयारी

विज्ञापन
शिमला।
मेगा मॉकड्रिल में सभी विभाग वास्तविक आपदा के दौरान जानमाल की रक्षा और कम नुकसान के लिए की जाने वाली सहायता के रूप में कार्य करें। यह निर्देश उपायुक्त अमित कश्यप ने शनिवार को मेगा मॉकड्रिल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न विभागों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शिमला में चिन्हित स्थानों पर यह पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा। संपूर्ण राज्य के विभिन्न जिलों में यह मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें राज्य के साथ-साथ जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा आपदा के समय की जाने वाली त्वरित कार्रवाई व कार्य दक्षता की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने विभागों से इस संबंध में आवश्यक सामग्री, मशीनें और श्रमशक्ति की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास कार्यक्रमों से हमारी तैयारियों में और अधिक सुधार की संभावना बनी रहती है। विभिन्न विभागों के पास स्थिति से निपटने के लिए कितने संसाधनों की उपलब्धता है, इसकी जानकारी भी मिलती है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त देवाश्वेता बनिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल जीसी नेगी, सेना, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, होमगार्ड, नेहरू युवा केंद्र, बीएसएनएल व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed