{"_id":"59ea2ad04f1c1b6a678b6c98","slug":"101508518608-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से जलने पर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से जलने पर पहुंचे अस्पताल
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। दीपावली के अवसर पर पटाखे जलाते समय शहर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हाथों और आंखों के समीप पटाखे फटने से कई लोग तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
शुक्रवार दोपहर तक शिमला शहर से करीब आधा दर्जन लोग आईजीएमसी और डीडीयू पहुंचे। वहीं जिन लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं, उन्हें ही डाक्टरों ने अस्पताल में दाखिल किया है। उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि अस्पताल में दिवाली पर पटाखों से जलने के दौरान कई लोग उपचार के लिए आए हैं। कुछ लोगों के शरीर व आंखों में भी चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है।
सबसे अधिक घायल आईजीएमसी पहुंचे थे। इनमें सुशील नेगी (37), गौरव (35), तनीशा (13), डिंपल (23), राकेश (28) के हाथ, रेणुका और संदीप की आंखों में चोट लगी है। वहीं दूसरी ओर ढाई साल का जतिन भी पटाखों से जलने के कारण डीडीयू अस्पताल पहुंचा है। इसके अलावा न्यू शिमला के प्रिंस (9) का सीना और चेहरा जला है। वहीं लोअर खलीणी के साहिल (9) व पाहल के भगतराम (68) भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया है।