{"_id":"59a8403c4f1c1b57738b48dc","slug":"101504198716-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला।
गुड़िया प्रकरण और हत्या मामले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने सीटीओ चौक में धरना प्रदर्शन किया।
शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने कहा कि जिस तरह से सीबीआई ने अपनी जांच में पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है, इससे स्पष्ट होता है कि सरकार एवं पुलिस प्रशासन असली मुजरिम को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो यह कार्रवाई की शुरुआत है, आने वाले दिनों में कई बड़े नाम भी सीबीआई के हाथ लग सकते हैं।
शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन शुरू से ही असली गुनाहगारों को बचाने पर लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मिलीभगत के बिना इस प्रकार की बड़ी गलती हो ही नहीं सकती थी। भाजपा नेता गणेश दत्त ने भी अपने विचार रखे। भाजपा ने धरने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के मुख्यमंत्री और हिमाचल के डीजीपी का इस्तीफा मांगा है। कहा है कि जब तक सरकार अपनी गलती न मान ले और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन न लग जाए तब तक भाजपा निरंतर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
000