फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100% polling in the highest polling station Tshigang

सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 100 फीसदी मतदान

Sat, 30 Oct 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
100% polling in the highest polling station Tshigang
लाहौल स्पिति में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधानों में सजकर ? - फोटो : Kullu
केलांग/उदयपुर(लाहौल-स्पीति)। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 100 फीसदी मतदान हुआ। टाशीगंग में तापमान माइनस 16 होने के बावजूद मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। यहां पर 47 मतदाता हैं। इसमें 29 पुरुष और 18 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

इन सभी मतदाताओं ने मतदान किया है। इसके अलावा 5 ईडीसी ( इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट ) ने भी यहां पर मतदान किया है। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। खास बात है कि वोट देने सभी मतदाता पारंपरिक ड्रेस में आए थे। इसके साथ पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी भी स्पीति की पारंपरिक परिधान में थे। मतदान केंद्र में छोटे बच्चों के लिए भी व्यवस्था रखी गई थी।
विज्ञापन

इस मॉडल पोलिंग स्टेशन में सभी मतदाताओं के लिए भोजन का प्रावधान किया गया था।
टशीगंग में पहली बार मतदान करने वाली टाशी छोंजोम ने कहा कि मतदान हम सभी को करना चाहिए। मुझे काफी खुशी हो रही है कि लोकतंत्र में मैंने अपनी भूमिका मतदान देकर निभाई है। वहीं पहली बार मतदान करने वाले लोबाजंग ईशे ने कहा कि मतदान बहुत जरूरी है। लोकतंत्र का आधार ही मतदान है। 70 वर्षीय साक्या डोल्मा ने कहा कि मैं हमेशा अपने मत का इस्तेमाल करती हूं। आज भी मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल पोलिंग स्टेशन रंगरिक में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 100 फीसदी मतदान विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टशीगंग गांव में हुआ है। मॉडल पोलिंग स्टेशन में मतदाताओं के लिए काफी सुविधाएं रखी गई थी।

लाहौल स्पिति में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधानों में सजकर ?

लाहौल स्पिति में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधानों में सजकर ?- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed