फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   100 meter area around four lane now Merged in TCP in Himachal approval will have to be taken

Himachal: फोरलेन के आसपास 100 मीटर का क्षेत्र अब टीसीपी में शामिल, लेनी होगी मंजूरी

Fri, 13 Oct 2023 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:33 AM IST
सार

फोरलेन के आसपास के 100 मीटर के क्षेत्र को टीसीपी में लाने का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अंधाधुंध अवैध निर्माण पर रोकना है।

विज्ञापन
100 meter area around four lane now Merged in TCP in Himachal approval will have to be taken
फोरलेन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में निर्माणाधीन फोरलेन के आसपास का 100 मीटर का क्षेत्र ग्राम एवं नगर नियोजन विभाग के दायरे में आ चुका है। बीते माह इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। निदेशालय ने सभी जिलों के ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारियों को फोरलेन में आने वाले राजस्व गांवों की सूची तैयार करने और इन राजस्व गांवों को टीसीपी के अंतर्गत अधिसूचित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसे नए राजस्व गांवों में अनियोजित निर्माण पर अंकुश लग सकेगा। फोरलेन के आसपास के 100 मीटर के क्षेत्र को टीसीपी में लाने का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अंधाधुंध अवैध निर्माण पर रोकना है। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण के कारण सड़क दुर्घटनाएं, ट्रैफिक जाम और अन्य प्रकार की दिक्कतें आए दिन लोगों को झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए फोरलेन के अंतर्गत 100 मीटर दायरे को टीसीपी में शामिल करने का फैसला लिया गया है। अब इन अधिसूचित गांवों में भवन निर्माण, भूमि के क्रय-विक्रय से पहले टीसीपी से एनओसी लेना जरूरी रहेगा। इससे सुनियोजित तरीके से भवनों का निर्माण हो सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीपी निदेशालय के अधिकारी केसी नांटा ने कहा कि फोरलेन के आसपास के 100 मीटर के क्षेत्र को टीसीपी में शामिल करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। किस जिले में कितने गांवों इसमें शामिल होंगे, इसके लिए जिलों के टीसीपी अधिकारियों को गांवों चिह्नित करने के लिए अधिकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed