फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 year old child drowned in Bawri mandi himachal pradesh

पानी पीने गए बच्चे की बावड़ी में डूब कर मौत

Sat, 28 Jul 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी) Updated Sat, 28 Jul 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
10 year old child drowned in Bawri mandi himachal pradesh

क्षेत्र की सिमस पंचायत के बराड़ गांव में 10 वर्षीय बच्चे की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान उसे प्यास लगी और वह बावड़ी के पास गया लेकिन पैर फिसलने से वह बावड़ी में गिर गया।

विज्ञापन


बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को पानी से निकाला और लडभड़ोल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोगिंद्रनगर रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राहुल पुत्र संसार चंद अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। 

विज्ञापन

10 year old child drowned in Bawri mandi himachal pradesh

इसी दौरान उसे प्यास लगी और वह बावड़ी में पानी पीने चला गया। अचानक उसे ठोकर लग गई और वह बाबड़ी में गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। एंबुलेंस उसे उसे लडभड़ोल सीएचसी लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोगिंद्रनगर रेफर किया गया। जोगिंद्रनगर में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी लडभड़ोल के हवलदार होशियार सिंह ने बताया कि राहुल के पिता संसार चंद जोगिंद्रनगर के रहने वाले हैं और सिमस में मजदूरी करते हैं।

पोस्टमार्टम के बार शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार राजेश जरियाल ने बच्चे के पिता संसार चंद को 10000 रुपये की सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed