फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 thousand election workers voted in Himachal 25 thousand will vote on the election day

Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में 10 हजार चुनाव कर्मियों ने किया मतदान, 25 हजार चुनाव के दिन करेंगे

Mon, 27 May 2024 08:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 08:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 40,000 मतदान कर्मियों में से करीब 10,000 वोट डाल चुके हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 84 फीसदी तक होम वोटिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन
10 thousand election workers voted in Himachal 25 thousand will vote on the election day
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 40,000 मतदान कर्मियों में से करीब 10,000 वोट डाल चुके हैं। निर्वाचन विभाग ने 25,000 मतदान कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) जारी कर दिए हैं। ये कर्मचारी 1 जून को मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदान कर्मियों के लिए 23 मई से मतदान सुविधा केंद्रों पर वोट डालने के अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


उधर, 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा (होम वोटिंग) दी गई है। उनका मतदान का आंकड़ा 84 फीसदी तक पहुंच गया है। लोकसभा चुनावों में घर से मतदान के लिए प्रदेश में करीब 97,199 मतदाताओं ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद अंतिम सूची में 44,510 पात्र मतदाता पाए गए। इनमें से 37,400 मतदाताओं का मतदान करवा दिया गया है। निर्वाचन विभाग ने अगले दो दिन में 95 फीसदी होम वोटिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


प्रदेश में अनिवार्य सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मियों का मतदान प्रतिशत अब तक सबसे कम है। निर्वाचन आयोग की ओर से आरओ और एआरओ स्तर के अधिकारियों को इसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में पोस्टल बैलेट के माध्यम से 88 फीसदी मतदान पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दो दिन में घर से 95 फीसदी मतदान कराने का लक्ष्य'
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 84 फीसदी तक होम वोटिंग हो चुकी है। 10,000 के करीब पोलिंग स्टाफ का भी मतदान हो चुका है। दो दिन में 95 फीसदी वोटिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed