{"_id":"6576d19c26d598c61209c7c8","slug":"10-teak-sleepers-stolen-from-forest-department-nursery-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वन विभाग की नर्सरी से सागवान के 10 स्लीपर चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वन विभाग की नर्सरी से सागवान के 10 स्लीपर चोरी, एफआईआर दर्ज
Mon, 11 Dec 2023 02:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:39 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में पुलिस थाना झंडूता के तहत वन विभाग की नर्सरी से 10 सागवान के स्लीपर चोरी होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना झंडूता के तहत वन विभाग की नर्सरी से 10 सागवान के स्लीपर चोरी होने का मामला सामने आया है। वन खंड अधिकारी झंडूता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है और एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वन खंड अधिकारी झंडूता पवन कुमार ने बताया कि झंडूता नर्सरी में 29 नवंबर को रात के समय 10 सागवान के स्लीपर चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग के कर्मचारियों की ओर से अपने स्तर पर इसकी छानबीन शुरू की गई। छानबीन में वहां के एक स्थानीय निवासी का नाम सामने आया। उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई। पवन कुमार ने बताया कि वह स्थानीय व्यक्ति ने रविवार को वह वन रक्षक के समक्ष उपस्थित हुआ व उसने इन सागवान के स्लीपर की चोरी की बात स्वीकार की। व्यक्ति ने किसी और के कहने पर इस काम को अंजाम दिया था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि वन खंड अधिकारी ने 10 स्लीपर चोरी होने की रिपोर्ट झंडूता थाना में दर्ज करवाई है। इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाई जा रही है।
विज्ञापन