{"_id":"5c68444ebdec225fe96d767c","slug":"10-police-officers-promoted-in-himachal-and-sanjay-kundu-becomes-dg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, संजय कुंडू बने डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, संजय कुंडू बने डीजी
Sat, 16 Feb 2019 11:01 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
sanjay kundu
चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सरकार ने संजय कुंडू समेत दस पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव व प्रमुख सचिव विजिलेंस के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे संजय कुंडू को एडीजी से डीजी पद पर पदोन्नति दे दी गई है।
विज्ञापन
डीआईजी धर्मशाला डॉ. अतुल कुमार दिगंबर फुलझेले और डीआईजी टीटीआर पुनीता भारद्वाज को आईजी और एसएसपी मानवाधिकार आयोग दिल्ली सुमेधा, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल और कमांडेंट 4 आईआरबीएन जंगलबेरी सुनील कुमार को डीआईजी पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार, एसपी सीबीआई दिल्ली अभिषेक दुल्लर, एसपी सोलन मधुसूदन और प्रिंसिपल सीडीटीआई चंडीगढ़ रानी बिंदु को सेलेक्शन ग्रेड देते हुए एसएसपी पद पर पदोन्नति दी। प्रदेश सरकार ने शनिवार को सभी अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन