{"_id":"6050e1518ebc3e592578f3b8","slug":"10-month-old-child-dies-after-swallowing-toy-found-free-with-chocolate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट के साथ मुफ्त मिला खिलौना निगलने से 10 माह के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट के साथ मुफ्त मिला खिलौना निगलने से 10 माह के बच्चे की मौत
Tue, 16 Mar 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क,होली (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क,होली (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र होली की स्थानीय पंचायत में एक 10 माह के बच्चे की चॉकलेट के साथ फ्री मिला खिलौना निगलने के कारण टांडा में मौत हो गई। बच्चे की पहचान अक्षित पुत्र अमित कुमार गांव गुसाल डाकघर होली जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बच्चे ने एक पैकेट से खाने के लिए दूध और चॉकलेट की क्रीम निकाली। इसमें एक छोटा खिलौना भी निकला।
विज्ञापन
बच्चे ने चॉकलेट के साथ-साथ खिलौना भी निगल लिया, जो बच्चे के गले में अटक गया। परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद गले से खिलौने को निकाल दिया लेकिन इस खिलौने की वजह से बच्चे के गले में घाव हो गए। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्चे को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया, जहां सोमवार देर रात शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नामी कंपनियां बच्चों को रिझाने और अपने उत्पाद की मांग को बढ़ाने के लिए पैक खाद्य पदार्थों में छोटे-छोटे खिलौने डाल रही हैं। बहरहाल, छोटे बच्चे इसे खाद्य पदार्थ समझ लेते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। ग्राम पंचायत होली के उप प्रधान मोला राम ने बताया कि बच्चे की खाद्य पदार्थ में निकलने वाले खिलौने को निगलने से मौत हुई है।
विज्ञापन