फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 medical clinics will be established in Himachal, notification issued

हिमाचल में 10 निरोग क्लीनिक होंगे स्थापित, अधिसूचना जारी

Fri, 18 Dec 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
10 medical clinics will be established in Himachal, notification issued
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 निरोग क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को पहले चरण में देश के 100 जिलों में आरंभ किया था, जिसमें प्रदेश के तीन जिले किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति शामिल थे। अब यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी आरंभ किया जा रहा है। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जोनल अस्पताल मंडी, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, सिविल अस्पताल रामपुर, सिविल अस्पताल पालमपुर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब शामिल हैं। 

विज्ञापन


 इन निरोग क्लीनिकों में फिक्स डे ओपीडी शेडयूल के अनुसार विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सोमवार को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मंगलवार को कैंसर स्क्रीनिंग (मुंह, स्तन व ग्रीवा), बुधवार को कीमोथेरेपी और कैंसर देखभाल, गुरुवार को उच्च रक्तचाप व मधुमेह, शुक्रवार को पॉलीएटिव केयर और शनिवार को  सीओपीडी होगी। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से हर संस्थान के दो चिकित्सा अधिकारियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत 18 वर्ष तक के सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का बीड़ा उठाया है, जिसके अंतर्गत अब तक आशा कार्यकर्ताओं ने 21.65 लाख लोगों का जोखिम मूल्यांकन किया है और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 6.87 लाख लोगों की गैर संक्रमण रोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की है। साथ ही विभिन्न बीमारियों पर ई हेल्थ साफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed