फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 district presidents of himachal Congress will change, 30 new office bearers will be crowned in the party

Himachal congress: कांग्रेस के 10 जिलाध्यक्ष बदलेंगे, पार्टी में 30 नए पदाधिकारियों की होगी ताजपोशी

Sun, 22 May 2022 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 May 2022 11:37 AM IST
सार

हाईकमान ने साफ कहा है कि प्रदेश में संगठन में बदलाव करने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को विश्वास में लेना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में नए उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की तैनाती होनी है।

विज्ञापन
10 district presidents of himachal Congress will change, 30 new office bearers will be crowned in the party
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दस जिलाध्यक्ष बदलेंगे। प्रदेश कांग्रेस में 30 नए पदाधिकारियों की ताजपोशी होनी तय है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह मामला हाईकमान के समक्ष रखा है। हाईकमान ने साफ कहा है कि प्रदेश में संगठन में बदलाव करने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को विश्वास में लेना होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में नए उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की तैनाती होनी है। इससे पहले कार्यकारी अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास में न लेने से कुछ कांग्रेस नेता नाराज थे।

विज्ञापन


अब नई नियुक्तियां करने में प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की अहम भूमिका रहेगी। जिन जिलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं, उनमें सोलन, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर, शिमला ग्रामीण शामिल हैं। शिमला ग्रामीण डीसीसी अध्यक्ष यशवंत छाजटा और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के ओएसडी रहे अमित पाल को संगठन में नई जिम्मेदारी दी सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर कोई नेता विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे संगठन के पद से मुक्त किया जाएगा। जिन नेताओं ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना है, उनको संगठन में दायित्व सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed