फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1,800 students will get free JEE and NEET coaching

शिक्षा विभाग: सरकारी स्कूलों के 1,800 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की निशुल्क कोचिंग

Sat, 26 Nov 2022 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 10:42 AM IST
सार

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1,800 विद्यार्थियों को जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग मिलेगी। बीते सप्ताह हुई जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा का शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
1,800 students will get free JEE and NEET coaching
कोचिंग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1,800 विद्यार्थियों को जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग मिलेगी। बीते सप्ताह हुई जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा का शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित कर दिया है। जेईई कोचिंग के लिए 1,050 और नीट के लिए 750 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बॉयोलोजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन


अब चयनित विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोचिंग से संबंधी लिंक भेजे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के 8786 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी थी। विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 70 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 60 प्रतिशत और एससी व एसटी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक तय किए थे।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों में से जेईई में 34 प्रतिशत छात्राएं हैं और नीट में 66 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा पास की। अवंती फेलो इस कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक संचालन का प्रबंधन करेगी। चयनित विद्यार्थियों को साप्ताहिक टेस्ट सीरीज की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। साप्ताहिक आधार पर 12 घंटे की लाइव क्लास भी लगेगी। कार्यक्रम 16 माह तक चलेगा। परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने व कैरियर मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थियों के लिए नियमित परामर्श और परामर्श सत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6:00 से 7:00 बजे, शाम 5:30 से 6:30 बजे,  शाम 6:30 से 7:30 बजे,  रात 8:00 से 9:00 बजे, 9:00 से 10:00 बजे और रात 10:00 से 11:00 बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। विद्यार्थियों के ग्रुप बनाकर समय के अलग-अलग स्लॉट दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी कोचिंग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने वीडियो, ऑडियो, क्लास नोट्स और टेस्ट पेपर भेजे जाएंगे। अगले सप्ताह से प्रदेश में इस योजना को शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed