{"_id":"6245cb2f9bee676c88762e01","slug":"1-80-lakh-govt-employees-will-get-new-pay-scale-on-1st-april-got-extra-time-to-give-option","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 1.80 लाख कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा नया वेतनमान, विकल्प देने के लिए अतिरिक्त समय मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 1.80 लाख कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा नया वेतनमान, विकल्प देने के लिए अतिरिक्त समय मिला
Thu, 31 Mar 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:09 PM IST
सार
लगभग 1 लाख 80 हजार कर्मचारियों को नया पे स्केल मिलेगा। अब विभागों के करीब 20 हजार कर्मचारियों को यह पे स्केल देना शेष रह जाएगा। इस पर अभी इन कर्मचारियों की ओर से नए वेतन के लिए तीनों विकल्प सुझाए गए थे।
विज्ञापन
नया वेतनमान(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगभग 1 लाख 80 हजार कर्मचारियों को नया पे स्केल मिलेगा। अब विभागों के करीब 20 हजार कर्मचारियों को यह पे स्केल देना शेष रह जाएगा। इस पर अभी इन कर्मचारियों की ओर से नए वेतन के लिए तीनों विकल्प सुझाए गए थे। लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को अभी नया वेतन नहीं दिया जा सकेगा। इन्हें विकल्प देने के लिए 15 अप्रैल का अतिरिक्त समय दिया गया है। कर्मचारियों को 2.25, 2.59 के गुणकों के अलावा 15 फीसदी वृद्धि का तीसरा विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने विकल्प सुझाने के लिए अब नई अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 तय की है। सक्सेना ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) 2022 के तहत 15 अप्रैल तक अपने विकल्प सुझाव सकते हैं। नया वेतनमान जारी करने की अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए थे। ये 2.25 और 2.59 के गुणक के थे। इसे 11 फरवरी तक बढ़ाया गया। कर्मचारियों की ओर से मांग उठाए जाने के बाद उनके लिए 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का तीसरा विकल्प दिया गया। इसके लिए तय अवधि खत्म हो गई तो सरकार ने इसे 15 अप्रैल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन