फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   1.22 lakh apple boxes reached sabji mandi Tapri Kinnaur Himachal Pradesh

Kinnaur News: टापरी से देश की मंडियों के लिए भेजी 1.22 लाख सेब की पेटियां

Sat, 30 Sep 2023 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
1.22 lakh apple boxes reached sabji mandi Tapri Kinnaur Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

जनजातीय जिला किन्नौर के ऊपरी इलाकों में इन दिनों सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। अच्छी बात यह है कि बागवानों को घरद्वार पर सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। जिले की एकमात्र फल एवं सब्जी मंडी टापरी में रोजाना पांच से सात हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। वहीं मंडी से प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों के लिए करीब 1.22 लाख सेब की पेटियां भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि किन्नौर जिले की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है। जिले के कम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब सीजन समाप्त हो गया है, जबकि इन दिनों जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेब सीजन जोरों से चल रहा है। जिले के अधिकतर सेब उत्पादक अपनी नकदी फसल बेचने के लिए फल एवं सब्जी मंडी टापरी पहुंचा रहे हैं। यहां बागवानों को उनकी फसलों के उचित दाम मिलने से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न क्षेत्रों से टापरी मंडी में अभी तक करीब एक लाख 22 हजार सेब की पेटियां पहुंच चुकी है, जो हिमाचल प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों के लिए रोजाना भेजी जा रही हैं। मंडी में रोजाना जिलेभर से पांच से सात हजार पेटियां पहुंच रही हैं। बागवानों को घरद्वार पर 180 से लेकर 200 तक प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं। मंडी में अभी तक सबसे अधिक सेब की पेटियां निचार ब्लॉक से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में जहां किन्नौर जिले के बागवानों को रामपुर, नारकंडा, शिमला, सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली जाकर अपनी नकदी फसल बेचनी पड़ती थी, वहीं अब किन्नौर जिले के टापरी में बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त किराये, समय और आर्थिकी से नहीं जूझना पड़ रहा है।


घरद्वार पर बेहतर दाम मिलने से उनकी आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ हो रही है। एपीएमसी की टापरी उपसब्जी मंडी के प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मंडी में अभी तक एक लाख 22 हजार सेब की पेटियां जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंची है। मंडियों में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed