{"_id":"65a42f9aa87ce011460ac223","slug":"ayodhya-news-minor-playing-video-game-dialed-112-and-said-there-is-a-bomb-in-ram-janmabhoomi-police-station-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, नाबालिग ने 112 डायल कर कहा, राम जन्मभूमि में बम है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, नाबालिग ने 112 डायल कर कहा, राम जन्मभूमि में बम है
Mon, 15 Jan 2024 09:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:27 AM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार की देर रात राममंदिर व राम जन्मभूमि थाने में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना के पांच मिनट के भीतर सुरक्षा में लगे अधिकारी राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार की देर रात राममंदिर व राम जन्मभूमि थाने में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना के पांच मिनट के भीतर सुरक्षा में लगे अधिकारी राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गए। तमाम एजेंसियों ने पूरे मंदिर को कब्जे में ले लिया। जगह जगह बम खोजा जाने लगा।
विज्ञापन
दरअसल शाहजहांपुर के रहने वाले 12 वर्ष के बच्चे ने वीडियो गेम खेलने के दौरान 112 डायल कर दिया। फोन उठने पर उसने मजाक में पहले कहा कि रामजन्मभूमि थाने में बम है। कंट्रोल रूम से तत्काल पलट कर दूसरी कॉल की गई तो बच्चे ने कहा कि राममंदिर में भी बम है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू की तो पता चला कि नंबर जिला शाहजहांपुर के गांव पिपरा जप्ती निवासी लीलावती का है। कंट्रोल रूम से तत्काल शाहजहांपुर और अयोध्या पुलिस को सूचना दी गई। शाहजहांपुर पुलिस लीलावती के घर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि लीलावती का नाती मोबाइल में गेम खेल रहा था। बच्चे ने बताया कि खेलने के दौरान ही अचानक इमरजेंसी काॅल 112 नंबर पर लग गई। उसने मजाक में बम की बात कही थी।
विज्ञापन
एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11:30 बजे बम की सूचना पर एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल राममंदिर में मोर्चा संभाल लिया था। डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड समेत अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से पूरे परिसर को खंगाला गया। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बच्चे ने वीडियो गेम खेलने के दौरान मजाक में सूचना दी थी। उसे चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन