22 दिन बाद मिला हज भगदड़ में गुम हुआ जहीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा के दौरान पिछले महीने हुई भगदड़ में खोए मानसिक रूप से अस्वस्थ राजस्थान निवासी 36 वर्षीय जहीर अब्बास 22 दिन बाद मिल गया। सऊदी पुलिस को जहीर मक्का की सड़कों पर घूमता हुआ मिला।
फिंगर प्रिंट के जरिए जहीर की पहचान हुई। जहीर के परिजन मदीना में ही थे, जहां पुलिस ने उसे अपने परिवार से मिला दिया। जहीर के चाचा अजीम अत्तारी ने बताया कि 24 सितंबर को हज में हुई भगदड में जहीर परिवार से बिछुड गया था।
ऐसे हुई जहीर की पहचान
सऊदी पुलिस को जहीर शुक्रवार को सफेद चोगा पहने घूमता हुआ मिला। मानसिक अस्वस्थता के कारण वह पुलिस को कुछ भी सही तरह से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके फिंगर प्रिंट्स लिए और देश में आनेवाले विदेशी लोगों के फिंगर प्रिंट से मिलान किया। ऐसे जहीर की पहचान हुई।
सऊदी अरब में हज पर दूसरे देश से आने वाले हर व्यक्ति की पहचान के लिए फिंगर प्रिंट्स लिए जाते हैं। पुलिस ने अब्बास को भारतीय मिशन के अधिकारियों के पास भेज दिया।
जहीर के परिजन अभी हज यात्रा पूरी कर वापस नहीं लौटे हैं। जहीर के परिजन से सम्पर्क किया, तो पता चला कि वे मदीना में हैं। पुलिस ने वहां जाकर जहीर को परिवार से मिला दिया। परिजनों का कहना था कि वे जहीर के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।