फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youth stabs woman in Banswara in onesided love

Rajasthan: तीन बच्चों की मां को एकतरफा प्यार में युवक ने घोंपा चाकू, तीसरी शादी करने का बना रहा था दबाव

Tue, 06 Sep 2022 08:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Sep 2022 08:30 AM IST
सार

आरोप है कि युवक महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने कुछ दिन पहले महिला के इनकार करने पर उससे मारपीट भी की थी। सोमवार की रात महिला पार्टी से लौट रही थी, तभी युवक ने सीने में चाकू घोंप दिया।

विज्ञापन
youth stabs woman in Banswara in onesided love
बांसवाड़ा में महिला की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

बांसवाड़ा में एकतरफा प्यार में एक युवक ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी कई दिनों से पीड़ित पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस अनुसार मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ पार्टी से घर लौट रही थी। तभी पहले से बैठै युवक मुर्तजा ने शहनाज के सीने पर चाकू मार दिया। घायल युवती एक मकान के सामने बैठ गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


चार दिन पहले की थी मारपीट
शहनाज तीन बच्चों की मां थी। उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। जिसके सात साल पहले दूसरी शादी हुई थी। वहीं मुर्तजा भी शादीशुदा था लेकिन शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही आरोपी मुर्तजा ने शहनाज से मारपीट की थी। आरोपी शादी का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला-धोखा दिया, सजा दे दी उसे
वारदात के बाद आरोपी हत्यारे मुर्तजा ने अपने दोस्तों को फोन किया था। उसने दोस्तों से कहा कि वह मर जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आएगा। मृतका ने उसे प्यार में धोखा दिया है। उसकी सजा दे दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed