Rajasthan: तीन बच्चों की मां को एकतरफा प्यार में युवक ने घोंपा चाकू, तीसरी शादी करने का बना रहा था दबाव
आरोप है कि युवक महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने कुछ दिन पहले महिला के इनकार करने पर उससे मारपीट भी की थी। सोमवार की रात महिला पार्टी से लौट रही थी, तभी युवक ने सीने में चाकू घोंप दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा में एकतरफा प्यार में एक युवक ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी कई दिनों से पीड़ित पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्टस अनुसार मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ पार्टी से घर लौट रही थी। तभी पहले से बैठै युवक मुर्तजा ने शहनाज के सीने पर चाकू मार दिया। घायल युवती एक मकान के सामने बैठ गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।
चार दिन पहले की थी मारपीट
शहनाज तीन बच्चों की मां थी। उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। जिसके सात साल पहले दूसरी शादी हुई थी। वहीं मुर्तजा भी शादीशुदा था लेकिन शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही आरोपी मुर्तजा ने शहनाज से मारपीट की थी। आरोपी शादी का दबाव बना रहा था।
आरोपी बोला-धोखा दिया, सजा दे दी उसे
वारदात के बाद आरोपी हत्यारे मुर्तजा ने अपने दोस्तों को फोन किया था। उसने दोस्तों से कहा कि वह मर जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आएगा। मृतका ने उसे प्यार में धोखा दिया है। उसकी सजा दे दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।