फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth showing stunts during Tajiya procession on Muharram in Sikar

Sikar: मुहर्रम पर ताजिए के जुलूस में उपद्रव, आपस में भिड़े करतब दिखा रहे युवा, एक युवक का फूटा सिर

Sat, 29 Jul 2023 07:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Jul 2023 07:55 PM IST
सार

जुलूस के दौरान शहर में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था वहीं चार ड्रोन की मदद से भी ताजिए के जुलूस पर निगरानी रखी गई थी।

विज्ञापन
Youth showing stunts during Tajiya procession on Muharram in Sikar
जुलूस में भिड़े करतब दिखा रहे युवा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर जिला मुख्यालय पर आज ताजिए के जुलूस के दौरान करतब दिखा रहे युवाओं के बीच आपस में जमकर लाठियां चल गईं। इस दौरान एक युवक का सिर फूट गया। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत किया।

विज्ञापन




सीकर शहर में आज निकाले जा रहे ताजियों के दौरान सालासर बस स्टैंड के पास जब ताजिए पहुंचे तभी जुलूस के दौरान करतब दिखा रहे युवाओं के बीच आपस में किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। इसी दौरान युवाओं ने आपस में एक दूसरे पर जमकर लाठियां चला दीं। इससे ताजिए के जुलूस में भी अफरा-तफरी मच गई। जुलूस के दौरान युवाओं के झगड़े को देखते हुए जुलूस के साथ चल रहे शहर पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र शर्मा जाति के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। 
विज्ञापन




जुलूस के दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मी थे तैनात
सीकर शहर में निकाले गए ताजिए के जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। जुलूस के दौरान शहर में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था वहीं चार ड्रोन की मदद से भी ताजिए के जुलूस पर निगरानी रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed