{"_id":"636688ae3523a550bc53b1a5","slug":"youth-of-particular-community-created-product-in-marriage-ceremony-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: समुदाय विशेष के युवकों ने शादी में मचाया उत्पाद, तोड़फोड़ कर की मारपीट, छिपकर करवाने पड़े फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: समुदाय विशेष के युवकों ने शादी में मचाया उत्पाद, तोड़फोड़ कर की मारपीट, छिपकर करवाने पड़े फेरे
Sat, 05 Nov 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:30 PM IST
सार
परिजनों के धरने में शामिल हुए भाजपा के पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से एक किमी और विधायकपुरी पुलिस थाने कुछ दूरी पर समुदाय विशेष के युवकों ने उत्पाद मचाया गया। इसके बाद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
शादी में हंगामा, धरने पर बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां समुदाय विशेष के युवकों ने शादी समारोह में जमकर उत्पाद मचाया। युवकों ने विवाह स्थल में जमकर तोड़फोड़ की और शादी में आए लोगों से भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ित परिवार को दुल्हा-दुल्हन के फेर घर पर कराने पड़े। बताया कि विशेष समुदाय के युवक लाठी-डंडे लेकर शादी समारोह में पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने जमकर उत्पाद मचाया। शनिवार को घटना के विरोध में पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जयपुर के विधायकपुरी थाना इलाके का है। पीड़ित राजकुमार सैनी ने थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को जयपुर रोटरी क्लब में उनकी बेटी की शादी थी। रात को शादी के कार्यक्रम हो रहे थे। इस दौरान करीब विशेष समुदाय के करीब 15 युवक क्लव में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। अंदर आते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और शादी में आए महमानों और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
बदमाशों ने शादी में शामिल महिलाओं के साथ लूटपाट भी की। जिससे विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई। परिवार के लोग इतने दहशत में आ गए कि उन्हे दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी छिपकर कराने पड़े। यह पूरी वारदात रोटरी क्लब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इधर, घटना के विरोध में शनिवार को परिजनों के धरने में भाजपा के पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से एक किमी और विधायकपुरी पुलिस थाने महज कुछ दूरी पर समुदाय विशेष के युवकों ने उत्पाद मचाया गया। इसके बाद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इलाके में समुदाय विशेष के गुंडे लंबे समय से आंतक मचा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती है।