फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth killed by slitting his throat in Dausa

Murder In Dausa: घर में सो रहे युवक का कुल्हाड़ी से काटा गला, पत्नी सुबह उठी तो चारपाई पर पड़ा था शव  

Mon, 16 May 2022 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 16 May 2022 08:29 PM IST
सार

मृतक मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में रहता था। उसकी मां ने बताया कि रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे दो देखा कि बेटे का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा है।  

विज्ञापन
Youth killed by slitting his throat in Dausa
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के लालसोट में घर में सो रहे एक युवकी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक को किसने और क्यों मारा इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला चांदसेन ग्राम पंचायत के गुर्जर ढाणी का है। रविवार देर रात एक ओमप्रकाश गुर्जर (30) पुत्र रामजीलाल गुर्जर अपने घर में सो रहा था। इस दौरान किसी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर लालसोट पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।  एफएसल की टीम ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी सहित घटनास्थल से अन्य सबूत जुटाए हैं। 
विज्ञापन

 
सुबह चारपाई पर मिली लाश
ओमप्रकाश गुर्जर अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में रहता था। उसकी मां कैला देवी ने बताया कि रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे दो देखा कि बेटे का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। किसी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से ही उठाई थी कुल्हाड़ी
पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण यादव ने बताया, सुबह आठ बजे गुर्जर ढाणी में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान ओमप्रकाश गुर्जर का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। साथ ही पास में एक कुल्हाड़ी भी मिली है। आरोपियों ने हत्या के लिए मृतक के घर से ही कुल्हाड़ी उठाई थी। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब दस से ग्यारह बजे के बीच युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed