फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth killed By Attacking With Sharp Weapon In Jodhpur

Rajasthan: धारदार हथियार से हमला कर की युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

Tue, 06 Sep 2022 03:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Sep 2022 03:45 PM IST
सार

मृतक का एक परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपियों के परिवार वालों ने कुछ महीने पहले मृतक के परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी परिवार के करीब छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपियों ने मृतक शकील के परिवार से रंजिश और बढ़ा ली थी।

विज्ञापन
Youth killed By Attacking With Sharp Weapon In Jodhpur
हमले का वीडियो भी आया सामने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में दो सितंबर हो हुई एक व्यक्ति की हत्या का वीडियो सामने आया है। जिसे किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दिख रहे दो-तीन युवक बेहरमी से एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर रहे हैं। वहीं, उसकी पत्नी उसे बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों आरोपी लगातार उसपर वार किए जा रहे हैं।      

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हत्या का यह वीडियो शहर के नागौरी गेट थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि मृतक शकील का एक परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी साकिर, सकील और लतीफ के परिवार वालों ने कुछ महीने पहले शकील के परिवार वालों पर जानलेवा हमला किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी परिवार के करीब छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से आरोपियों ने शकील के परिवार से और भी रंजिश बढ़ा ली थी। 
विज्ञापन


कुछ दिल पहले आरोपियों ने शकील और उसके परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। दो सितंबर को रात करीब दस बजे शकील अपने दोस्तों के साथ कहीं से लौट रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे पहले पीटा और फिर जमीन पर किराकर धारदार हथियार से  एक के बाद एक कई वार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील की पत्नी उसे बचाने की कोशिश करती रही और लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। आखिर में शकील को अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।  अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना का वीडियो अब सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed