फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth dies after consuming poisonous substance in Dholpur

Rajasthan: धौलपुर में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, दोस्त के साथ टहलकर वापस लौटा तो बेहोश होकर गिरा

Sun, 21 May 2023 04:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 May 2023 04:13 PM IST
सार

धौलपुर में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने जहर खा लिया, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance in Dholpur
बेटे की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके के गांव पूंठपुरा में रविवार को 19 साल के युवक ने जहरीले पदार्थ खा लिया। युवक अपने दोस्त के साथ टहलने भी चला गया, वापस लौटकर घर आया तो बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों ने बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय आसू पुत्र जयवीर ठाकुर निवासी पूंठपुरा ने रविवार दोपहर को विषाक्त पदार्थ का खा लिया था। इसके बाद युवक अपने दोस्त के साथ टहलने चला गया। घर वापस लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी के डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में मातम छा गया। जिला अस्पताल पर ही परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम
सूत्रों से मिली जानकारी में मृतक 19 वर्षीय आशु एवं उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद आसू ने जहरीले पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed