फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth died due to falling while working in Sikar Ramgarh Shekhawati

Sikar: रामगढ़ शेखावाटी में काम करते समय गिरने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Wed, 26 Apr 2023 01:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 26 Apr 2023 01:16 PM IST
सार

सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। यही नहीं मजदूर की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सरकारी अस्पताल में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन
Youth died due to falling while working in Sikar Ramgarh Shekhawati
अस्पताल के बाहर जमा भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कस्बे के वार्ड संख्या 24 में गुलाम हुसैन निर्वाण के मकान में ठेकेदार मजदूरों के माध्यम से काम करा रहा था। इसी दौरान शाम को पांच बजे प्राची पर तीन मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान प्राची से तीनों मजदूर गिरने लगे। दो मजदूर तो नीचे गिरने से बच गए। मगर एक मजदूर वार्ड संख्या 27 बिलाल मस्जिद के पास रहने वाला साबिर कायमखानी सिर के बल नीचे गिर गया। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां पर नर्सिंग कर्मियों ने ऑन कॉल चिकित्सक को बुलाते हुए घायल युवक की गंभीर अवस्था को देखकर उपचार के लिए चूरू ले जाने की बात कही। जिस पर घायल मजदूर के साथी उसे चूरू लेकर चले गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


चिकित्सक के नहीं आने की सूचना पर भड़के लोग
वहीं अस्पताल में चिकित्सक के नहीं आने की सूचना मिलते ही नागरिक आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं कुछ समय बाद घायल युवक की मृत्यु का समाचार पता चलते ही नागरिक उग्र आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित नागरिकों ने अस्पताल में घुसकर खिडकियों के शीशे तोडने के साथ ही टेबल आदि क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, नागरिकों के प्ररदर्शन की जानकरी मिलते ही थानाधिकारी हेमराज मीणा ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित नागरिकों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला। प्रदर्शित कर रहे नागरिकों का विरोध बढ़ने की सूचना पर रामगढ़ उपखंड अधिकारी विकास प्रजापत, फतेहपुर उपखंड अधिकारी दयानंद रूहेल, फतेहपुर डीएसपी राजेश विद्यार्थी, मौके पर पहुंचकर आक्रोशित नागरिकों से समझाईस कर नियमानुसार कारवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने भी मौके पर पहुंच कर की समझाइश
वहीं हादसा की सूचना मिलने पर विधायक हाकम अली खान ने भी अस्पताल में आकर मृतक के परिजन से मिलकर घटना पर खेद प्रकट करते हुए अधिकारियों से नियमानुसार कारवाई करवाने के साथ ही परिजनों को चिंरजीवी दुर्घटना बीमा योजना में मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed