{"_id":"6436c60a6902808ccb08b965","slug":"youth-burnt-alive-in-car-in-bharatpur-died-in-jaipur-during-treatment-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में कार में जिंदा जला व्यक्ति, इलाज के दौरान जयपुर में मौत, शार्ट सर्किट से लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में कार में जिंदा जला व्यक्ति, इलाज के दौरान जयपुर में मौत, शार्ट सर्किट से लगी थी आग
Wed, 12 Apr 2023 08:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:24 PM IST
सार
भरतपुर में एक युवक कार में आग लगने से जिंदा जल गया। इलाज के लिए उसे जयपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी थी।
विज्ञापन
मृतक जीतू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति कार में जिंदा जल गया। बुधवार को व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति मंगलवार की रात अपने फार्म हाउस से घर जा रहा था। अचानक से व्यक्ति की कार में शार्ट सर्किट हुआ और कार ने आग पकड़ ली, व्यक्ति कार से निकल नहीं पाया और स्थानीय लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मृतक जीतू (31 साल) भरतपुर के जघीना गांव का रहने वाला है। वह कल अपने फार्म हाउस पर गया हुआ था। जीतू का फार्म हाउस ऑइल डिपो से 4 किलोमीटर आगे है। वह शाम 8 बजे अपने फार्म हाउस से अपने घर जा रहा था। तभी ऑइल डिपो के पास अचानक व्यक्ति की कार में शार्ट सर्किट हुआ और कार ने तेजी से आग पकड़ ली।
विज्ञापन
कार में आग इतनी तेजी से फैली की, जीतू को कार से निकलने का मौका भी नहीं मिला। तभी वहां ग्रामीण पहुंच गए, और जीतू को कार से बाहर निकाला और उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। आरबीएम अस्पताल से देर रात ही जीतू को जयपुर रेफर कर दिया गया।जयपुर में शाम को इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। जिसका शव बुधवार को भरतपुर पहुंचा और गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मृतक जीतू चल रहा था डिप्रेशन में
मृतक जीतू कार की ट्रैवल एजेंसी चलाता था। उसके पास कई गाड़ियां थीं और उनको किराए पर दिया करता था। गांव के किसी व्यक्ति को उसने कुछ पैसे दिए थे। उसके लेनदेन के विवाद को लेकर वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जानकारों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।
पुलिस करेगी इस मामले की जांच
कार में आग लग कर व्यक्ति की मौत के मामले में भरतपुर की थाना उद्योग नगर पुलिस जांच करेगी कि आखिर क्या कारण रहे जिससे कार में अचानक आग लगी। इस मामले को लेकर अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
कार में आग लगने का वीडियो आया सामने
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में कार में जिंदा जले व्यक्ति और कार में आग लगने का वीडियो सामने आया है ।बवीडियो में कार में से आवाज आ रही है और कार धू-धू करके जल रही है।