{"_id":"64e9cfc962f0a1168c01df13","slug":"young-man-strangled-to-death-in-jaipur-dog-running-away-with-severed-head-in-mouth-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कुत्ते ने खोला 9 दिन पहले हुई हत्या का राज, मुंह में दबाकर भाग रहा था कटा सिर, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कुत्ते ने खोला 9 दिन पहले हुई हत्या का राज, मुंह में दबाकर भाग रहा था कटा सिर, दहशत में आए लोग
Sat, 26 Aug 2023 03:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 26 Aug 2023 03:41 PM IST
सार
जयपुर में 9 दिन पहले लापता हुए युवक का कटा सिर एक कुत्ता मुंह में दबाकर सड़क पर घूम रहा था। ये देखकर लोग डर गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक घर में युवक का शव मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक घर में मिली युवक की सिर कटी लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कुत्ता मुंह में युवक का कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर भाग रहा था। जिसे देखकर इलाके के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो एक बंद पड़े घर से बदबू आने पर उसकी तलाशी ली गई, जहां एक युवक की दो टुकड़ों में लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद 9 दिन पहले गायब हुए युवक की हत्या का खुलासा हुआ। परिजनों का कहना है बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना जयपुर के कानोता थाना इलाके के रामसर पालावाला गांव की है। मृतक ही पहचान विष्णु बैरवा (21) पुत्र रामेश्वर बैरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव की पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही, हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि विष्णु 17 अगस्त की दोपहर से लापता था। उस दिन दो बाइक सवार युवक घर आए थे, जिनके साथ वह चला गया था। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। बीते गुरुवार को थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मृतक के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की गई। उनका आरोप है कि विष्णु की हत्या की गई। ऐसे में उसके उन दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिनके साथ विष्णु घर से निकला था। वहीं, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।