फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young Man Stabbed To Death  6 Murder Accused Arrested In Jaipur

Rajasthan: बेइज्जती का बदला लेने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 08:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

पुलिस का कहना कि घटना से पहले 20 दिसंबर को शब्बीर और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजना बनाई थी। शब्बीर की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
Young Man Stabbed To Death  6 Murder Accused Arrested In Jaipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले की विश्वकर्मा थाना पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में सोमवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी साकिर खान, आरिफ, समीर खान, जुबेर, अहमद मुगल और अमन खान ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए 22 दिसंबर को युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवादी रेहान खान ने विश्वकर्मा थाने में केस दर्ज कराया था।  उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि 22 दिसंबर को शब्बीर आरिफ और अन्य कर्मचारी दिन के समय फ्लिपकार्ट हब में काम कर रहे थे। रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद आरिफ, साकिर और शब्बीर सहित कुछ अन्य साथी फ्लिपकार्ट हब के सामने चाय की दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान आरिफ ने फोन कर एक दर्जन से अधिक लड़को बुलवा लिया।  
विज्ञापन


हथियारों के साथ आए युवकों ने शब्बीर पर हमला कर दिया। शब्बीर के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। साथ ही लाठी-डंडों से भी बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने शब्बीर के साथ मौजूद अन्य लोगों से भी मारपीट की। जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। गंभीर घायल अवस्था में शब्बीर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना कि घटना से पहले 20 दिसंबर को शब्बीर और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजना बनाई थी। शब्बीर की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। सोमवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed