{"_id":"627a250e5dcab039320b7fbe","slug":"young-man-shot-dead-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: खेत पर सो रहे युवक के सीने में मारी दो गोली, मौके पर मौत, पारिवारिक विवाद चल रहा था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: खेत पर सो रहे युवक के सीने में मारी दो गोली, मौके पर मौत, पारिवारिक विवाद चल रहा था
Tue, 10 May 2022 02:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 May 2022 02:10 PM IST
सार
बीकानेर के नोखा के हिम्मत सर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीने में दो गोली लगने से उसकी मौत हो गई। युवक का पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के नोखा में एक युवक गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला नोखा के हिम्मत सर गांव का है। सोमवार देर रात घर में सो रहे बदमाशों ने गोली मारी। सीने में दो गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिकी जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद के चलते सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिम्मत सर गांव में सोमवार देर रात युवक की हत्या कर दी गई। मृतक रातेश्वर खेत की ढ़ाणी में सो रहा था। इसी दौरान कैंपर में सवार होकर देर रात आए चार-पांच हमलावर ने उसके सीने में दो गोली मारी दीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग रामेश्वर के खेत पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
चश्मदीदों के अनुसार मृतक का दूसरे पक्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रामेश्वर की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन