{"_id":"6478b6ad16fa0ca1440a4540","slug":"young-man-pressured-the-girl-to-change-her-religion-in-udaipur-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक ने युवती पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, कहा- नहीं मानी तो जान से मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक ने युवती पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, कहा- नहीं मानी तो जान से मार दूंगा
Thu, 01 Jun 2023 08:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:48 PM IST
सार
उदयुपर में एक युवती पर युवक और उसके परिवार वाले धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों की धमकी से तंग आकर युवती ने अंबामाता थाने में उनके खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाने पहुंची पीड़ित युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में एक युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर अंबामाता थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने गुरुवार को आयड निवासी युवक मोहम्मद आसिफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आसिफ से उसकी दोस्ती थी। युवती ने उससे दोस्ती खत्म करने के लिए कहा तो आसिफ उसे परेशान करने लगा। आरोपी आसिफ युवती पर धर्म बदलने और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी के पिता अब्दुल रज्जाक और उसके भाई खालिद बरकाती ने भी आसिफ का साथ दिया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि आसिफ और उसके परिजन घर आकर धर्म बदलने करने के लिए धमकाते हैं। युवती ने ये भी कहा कि वह आसिफ के पिता के खिलाफ पहले भी शिकायत दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
युवती ने कहा कि बीते बुधवार को आसिफ ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने कहा कि अगर अपना जवाब नहीं दिया तो तुझे जान से मार दूंगा। इसके बाद युवती अंबामाता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।