{"_id":"627a2f7fb6928733717689a3","slug":"young-man-murdered-in-jaipur-by-hitting-him-on-head-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur news: विवाद के बाद युवक के सिर पर वार कर की हत्या, प्राइवेट पार्ट में घुसाई लोहे की रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur news: विवाद के बाद युवक के सिर पर वार कर की हत्या, प्राइवेट पार्ट में घुसाई लोहे की रॉड
Tue, 10 May 2022 02:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 May 2022 02:55 PM IST
सार
जयुपर के नंदेश्वर महादेव मंदिर में एक लाश और एक घायल युवक के मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद घायल मिले युवक ने ही दूसरे की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सदर थाना इलाके के एक मंदिर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक घायल युवक भी मिला। पुलिस को आशंका है कि मंदिर में मिले घायल युवक ने ही अपने साथी की हत्या की है। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद उसने युवक के सिर पर भारी चीज से वार किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी घुसाई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को सूचना मिली की इलाके के एक मंदिर में युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक युवक की खून से सनी लाश और एक घायल युवक मिला। पुलिस ने घायल को एसएमएस अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू करवाई गई।
विज्ञापन
थाना अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि 14 नंबर डिस्पेंसरी के पास स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक लाश और एक घायल युवक मिला है। मृतक पहचान बूंदी निवासी पप्पू सैनी के रूप में हुई। वह जयपुर में रहकर मजदूरी करने का काम करता था और नशे का भी आदि था। वहीं घायल युवक का नाम मानसिंह है। वह भी नशा करने का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा तब वह नशे में धुत था। आशंका है कि सोमवार देर रात दोनों युवकों ने साथ में नशा किया होगा। इसके बाद किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई मारपीट में मानसिंह ने पप्पू के सिर पर भारी चीज से वार कर दिया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी घुसाई। जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना अधिकारी पृथ्वीपाल ने बताया कि कुछ लोगों ने रात को दोनों को मंदिर के बाहर टहलते भी देखा है। हलांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों युवकों के साथ कोई अन्य युवक मौजूद था या नहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।