फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man dies under suspicious circumstances in Dholpur

Rajasthan: बेटे को खाना देने पहुंची मां तो कमरे में पड़ा मिला शव, बाहर से लगी थी कुंडी

Fri, 22 Jul 2022 02:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Jul 2022 02:54 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसका कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances in Dholpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके की मोहन कॉलोनी के एक मकान में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे हुई अब तक यह साफ नहीं हो पाया है। पीएम कराकर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।  

विज्ञापन


निहालगंज थाने के हेड कांस्टेबल भीमसेन ने बताया, मृतक युवक दिनेश (35) पुत्र के भाई रतना ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया गया है कि मृतक शादीशुदा था। उसकी पत्नी घर पर नहीं थी, अकेला होने के कारण मां जमुना देवी गुरुवार रात को दिनेश को खाना देने के लिए उसके घर गई। इस दौरान कमरे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जैसे ही वह कमरे में घुसी तो दिनेश जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


उसकी सूचना पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह पीएम कराकर शव हमें सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से लगी थी कमरे की कुंडी 
पुलिस ने बताया कि कमरे के बाहर से कुंडी लगी होने के कारण युवक की मौत को संदिग्ध लग रही है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द की मामले की खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed