{"_id":"63a9825b9c830a711c38fe20","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-in-hanumangarh-wife-filed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक ने फांसी लगाकर की अत्महत्या, पत्नी ने दर्ज कराया केस, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक ने फांसी लगाकर की अत्महत्या, पत्नी ने दर्ज कराया केस, नहीं मिला सुसाइड नोट
Mon, 26 Dec 2022 04:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Dec 2022 04:45 PM IST
सार
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सुरेशिया क्षेत्र में एक युवक ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक की पत्नी ने जंक्शन पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह ने बताया कि प्रियंका (35) के पति महेन्द्र कुमार कलाल निवासी वार्ड 60 ने फांसी लगा ली। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
7 दिन से लापता युवक को ढूंढ रहे थे परिजन
जंक्शन के सेक्टर 9 से पिछले करीब एक सप्ताह से युवक लापता है। परिजनों की ओर से इस संबंध में सोमवार को जंक्शन पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। जानकारी के अनुसार नोहर तहसील के गांव मन्दरपुरा का रहने वाला कन्हैया लाल ब्राह्मण (28) पुत्र श्रवण कुमार वर्तमान में हनुमानगढ़ जंक्शन के सेक्टर नम्बर 9 में रह रहा है। कन्हैया लाल 19 दिसम्बर की रात्रि करीब 12 बजे से लापता हो गया। परिजनों ने इधर-उधर और रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पांच फीट छह इंच के कन्हैया लाल ने महरुन रंग का कोट, पेंट-शर्ट व स्लीपर चप्पल पहनी हुई है। चेहरे पर काले रंग के तिल का निशान है। जंक्शन पुलिस की ओर से गुमशुदा युवक का पता लगने पर थाना में सूचित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन