{"_id":"6231fee25c5c4c6e1d11dea7","slug":"young-man-committed-misdeed-with-eight-year-old-child-in-sri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल के बच्चे से कुकर्म: मोबाइल दिखाने के बहाने घर ले गया युवक, रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल के बच्चे से कुकर्म: मोबाइल दिखाने के बहाने घर ले गया युवक, रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने मचाया शोर
Wed, 16 Mar 2022 08:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Mar 2022 08:44 PM IST
सार
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ इलाके में एक आठ साल के बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मोबाइल दिखाने का बहाना बनाकर बच्चे को घर ले गया और फिर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ इलाके में मोबाइल दिखाने के बहाने एक बच्चे को घर बुलाकर पड़ोसी ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुकर्म का मामला गांव पंद्रह ए का है। यहां एक आठ साल का बच्चा अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पिता, चाचा और दादी मजदूरी करने के लिए मोहनगढ़ गए थे। बच्चा सोमवार को घर के पास अकेला खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी अनिल कुमार पुत्र हेतराम नायक मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। घर में पहुंचने के बाद उसने बालक से कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान बच्चा रोने लगा, उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची अनूपगढ़ पुलिस ने आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बच्चे का कराया गया मेडिकल
वारदात के समय बच्चे के पिता, चाचा और दादी मोहनगढ़ में थे। उसकी मां ने फोन कर उन्हें वारदात की जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचे बच्चे के पिता ने मंगवार को थाने में केस दर्ज कराया। अनूपगढ़ में बच्चे का मेडिकल कराया गया है।