फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man climbed the tower after a dispute with his mother

Jodhpur: सिविल डिफेंस के जवान ने गुटखे का लालच देकर टावर से उतारा नशेड़ी युवक, मां से विवाद के बाद चढ़ा था ऊपर

Wed, 11 Jan 2023 10:12 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 11 Jan 2023 10:12 AM IST
सार

जोधपुर शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र स्थित कागा में मोबाइल टावर पर नशे की हालत में चढ़े युवक को सिविल डिफेंस के जवान ने चतुराई से गुटखे का लालच देकर दबोचा। पुलिस ने युवक पर शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Young man climbed the tower after a dispute with his mother
मोबाइल टावर पर नशे की हालत में चढ़ा युवक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र स्थित कागा में नशे में एक युवक मां से विवाद के बाद मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। चिल्लते हुए उसने नीचे कूदने की धमकी दी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। कई बार वह टावर पर नीचे की तरफ लटका भी, इससे लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फिर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि शाम को भूराराम मजदूरी से लौटा था, मां से रुपये लिए और फिर नशा कर लिया। इसके बाद वापस आया और मां से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह टावर पर चढ़ा और कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर नागौरी गेट थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई सिविल डिफेंस की टीम और नागोरी गेट थाना पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक युवक को समझाइश देकर उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। मां ने भी भूराराम को नीचे उतरने की बात कही लेकिन वह नशे की हालत में था तो वह नीचे नहीं उतरा। भूराराम के साथी भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस का जवान गुटखा लेकर चढ़ा
मां ने भी भूराराम को नीचे उतरने की बात कही लेकिन वह नशे की हालत में था तो वह नीचे नहीं उतरा। भूराराम के साथी भी वहां पहुंचे। लगभग ढाई घंटे तक टावर पर चढ़े भूराराम ने गुटखा खाने की इच्छा जताई। इस पर सिविल डिफेंस के जवान ऊपर गुटखा लेकर पहुंचे। थोड़ी देर बाद जैसे ही पास आया तो दो जवानों ने उसे पकड़ लिया। नीचे उतार कर पुलिस के हवाले कर लिया। ढाई घंटे चले तमाशे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और केस दर्ज कर समझाइश की है। युवक नशे में है, उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे शांति भंग में हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed