फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man came in girlfriend life first lover went to Delhi and killed churu

Rajasthan: प्रेमिका की जिंदगी में आया दूसरा युवक, पहले प्रेमी ने चूरू से दिल्ली जाकर दी खौफनाक सजा

Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी युवक संजय ने पुलिस को बताया कि मृतक विष्णु और वह चूरू की रहने वाल एक युवती के संपर्क में थे। दोनों एक ही लड़की को डेट कर रहे थे। संजय ने कॉल कर विष्णु से कहा कि वह युवती से बात ना करे, लेकिन वह नहीं माना। 

विज्ञापन
young man came in girlfriend life first lover went to Delhi and killed churu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली की करोल बाग थाना पुलिस ने राजस्थान के चूरू जिले से दो युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों युवकों ने दिल्ली के एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। मृतक युवक आरोपी की प्रेमिका के संपर्क में था जिसके चलते उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।  

विज्ञापन


करोल बाग थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली की रात इलाके के रहने वाले विष्णु की लाश धौला कुआं क्षेत्र के एक नाले में मिली थी। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू तो पता चला कि विष्णु बीते कुछ दिन से चुरू में रहने वाली एक युवती और युवक के संपर्क में था। मृतक के कॉल डिटेल से निकाले गए नंबर की पहचान संजय नाम के युवक के रूप में हुई। बुधवार को दिल्ली से चूरू आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि विष्णु और वह चूरू की रहने वाल एक युवती के संपर्क में थे। दोनों एक ही लड़की को डेट कर रहे थे। संजय ने कॉल कर विष्णु से कहा कि वह युवती से बात ना करे, लेकिन वह नहीं माना। उसने विष्णु को मिलने के लिए चूरू बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। जिसके बाद दीपावली पर संजय अपने दोस्त के साथ उससे मिलने के लिए दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाकुआं इलाके में तीनों ने मुलाकात की और वहां बैठकर शराब भी पी। इस दौरान संजय ने विष्णु से कहा कि वह उसकी प्रेमिका से बात करना बंद कर दे, लेकिन उसने इस बात से साफ मना कर दिया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद संजय और उसके साथ ने विष्णु के साथ जमकर मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने एक नाले में शव फेंक दिया और वापस चुरू आ गए। बुधवार को दिल्ली से आई पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed