फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man brutally assaulted for living with girlfriend without marriage in Tonk

Rajasthan: बिन शादी प्रेमिका के साथ रहने पर पंचों ने दी सजा, लड़की पक्ष ने बर्बरता से मारपीट कर मूत्र पिलाया

Thu, 10 Nov 2022 07:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Nov 2022 07:51 AM IST
सार

टोंक के एक युवक पर प्रेमिका को साथ रखना भारी पड़ गया। पहले तो पंच 93 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक और उसकी बहन को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। युवक ने लड़की पक्ष पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Young man brutally assaulted for living with girlfriend without marriage in Tonk
टोंक में प्रेमिका के संग रहने पर मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

टोंक के टोडारायसिंह थाना इलाके के एक युवक को सामाजिक रीति रिवाज के खिलाफ लड़की को पत्नी के रूप में रखना भारी पड़ गया। इसको लेकर समाज के पंच-पटेलों ने युवक को सजा सुनाकर दंड लगाया। आरोप है कि उसके बाद लड़की पक्ष ने युवक और उसकी बहन के साथ बर्रबरता से मारपीट की और जूतों और चप्पलों की माला पहनाई। इतना ही नहीं युवक को मूत्र पिलाया गया।

विज्ञापन


मालपुरा के एसपी राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि करीब दस-बारह दिन पहले मोजाराम मोग्या के बेटे के साथ मालपुरा थाना क्षेत्र के रिण्डल्या बुजुर्ग निवासी नोरती लाल की अविवाहित लड़की पत्नी के रूप में रहने के लिए चली गई थी। कुछ दिन तक दोनों अजमेर के केकड़ी थाना क्षेत्र के पॉल्ट्रीफार्म में रहे। पांच-छह दिन बाद परिजन लड़की को वहां से अपने साथ ले आए। 

विज्ञापन


इसी मामले को लेकर सोमवार को भोपलाव मंदिर के सामने सामाज के पंचों की बैठक हुई। इसमें युवक कालू मोग्या (28 साल ) को भी बुलाया गया। ऐसे में कालू भी अपनी बहन मीरा मोग्या (26 साल) के साथ चला गया। इस दौरान समाज के लोगों ने रीति रिवाज के विपरीत कुंवारी लड़की को ले जाने पर उसे जूतों कि माला पहनाई। इस दौरान मौके पर मौजूद लड़की के पिता और अन्य परिजनों ने गुस्से में आकर कालू और उसकी बहन मीरा को बंधक बना लिया। आरोप है कि युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित कालू ने रिपोर्ट में बताया कि मुझे मूत्र तक पिलाया गया। नाक को गर्म चिमटे से भी दागा गया। मारपीट में दोनों भाई और बहन घायल हो गए। उसके बाद जबरन मालपुरा कोर्ट में ले जाकर केस नहीं करने की धमकी दी। इसके साथ ही पांच लाख रुपये मांगे। 


बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

युवक ने बताया कि पंचों ने लड़की को ले जाने को लेकर 93 हजार का दंड लगाया था। पंच पटेल अपने-अपने घर चल गए। उसके बाद लड़की पक्ष दोनों भाई-बहन को जबरन उठाकर जंगल में ले गए। वहां रात में दोनों भाई बहनों को बंधक बनाकर मारपीट की मूत्र पिलाया गया। घटना का आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। 


लड़की के पिता सहित अन्य पर केस दर्ज

थानाधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया कि पीड़ित कालू ने लड़की के पिता नवरत्न, मां गीता ,लड़की सावित्री, भाई शंकर निवासी (झिरोता) और लड़की का जीजा पारस हेमराज संतरा निवासी भोपलाव गोवर्धन जाति मोगया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed