{"_id":"635d42670cc74f2d63441410","slug":"young-boy-killed-firecracker-accident-in-bharatpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गिलास के नीचे बम रखकर लगाई आग, फटते ही युवक की जांघ-प्राइवेट पार्ट में घुसे स्टील के टुकड़े, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गिलास के नीचे बम रखकर लगाई आग, फटते ही युवक की जांघ-प्राइवेट पार्ट में घुसे स्टील के टुकड़े, फिर...
Sat, 29 Oct 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:40 PM IST
सार
भरतपुर में स्टील के गिलास के नीचे सुतली बम रखकर फोड़ने पर एक 20 साल के युवक की जान चली गई। गिलास के टुकड़े उसके जांघ और प्राइवेट पार्ट में घुस गए थे।
विज्ञापन
हादसे में युवक की हो गई मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छोटे बच्चे अक्सर पटाखे को किसी बर्तन, डिब्बे या किसी अन्य चीज नीचे रखकर आग लगा देते हैं। पटखा फटने पर उसे ढककर रखी गई चीज हवा में उछल जाती है या कभी फट भी जाती है। इसी तरह की शरारत राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बच्चे कर रहे थे, लेकिन ऐसा करने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि एक 20 साल के लड़की की जान चली गई।
विज्ञापन
दरअसल, भरतपुर जिले के हलैना कस्बे की इंदिरा नगर कॉलोनी में 28 अक्टूबर शुक्रवार देर शाम करीब 5-6 बच्चे पटाखे चला रहे थे। इन बच्चों में बिट्टू उर्फ ओंकार (20) भी शामिल था। जिस गली में ये बच्चे पटाखे चला रहे थे उससे कुछ दूरी पर कुछ अन्य बच्चे भी आतिशबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने एक स्टील के गिलास नीचे सुतली बम रखकर आग लगा दी। सुतली बम फटते ही गिलास भी फट गया और उसके टुकड़े बिट्टू की जांघ और प्राइवेट पार्ट के आस-पास जाकर धंस गए। जिसके बाद बिट्टू वहीं जमीन पर गिर गया। उसके शरीर से खून बहने लगा, यह देखकर पटाखे जला रहे अन्य युवक भाग गए।
विज्ञापन
बुरी तरह जख्मी बिट्टू काफी देर तक जमीन पर पड़ा-पड़ा तड़पता रहा। जानकारी लगने पर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर दंग रह गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक डॉक्टर ने बिट्ट का प्राथमिकी इलाज कर उसे आरबीएम अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।