फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   World Book of Records organization honored Rajasthan Housing Board

Jaipur: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने आवासन मंडल के प्रयासों को सराहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मान

Wed, 11 Jan 2023 02:25 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 11 Jan 2023 02:25 PM IST
सार

मंडल को तीन वर्षों में सबसे ज्यादा व्यावसायिक और आवासीय भवन बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के वित्तीय सलाहकार ने प्राप्त किया सम्मान।

विज्ञापन
World Book of Records organization honored Rajasthan Housing Board
राजस्थान आवासन मंडल को मिला सम्मान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान आवासन मंडल के लिए बुधवार का दिन अपने ताज में एक और हीरा जड़ने वाला रहा। लंदन की प्रतिष्ठित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने मंडल के वित्तीय सलाहकार संजय शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया। यह सम्मान विगत तीन वर्षों में ई-बिड सबमिशन और ई-ऑक्शन के जरिए रिकॉर्ड 13583 व्यावसायिक और आवासीय भवन बेचने पर दिया गया।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने इस सम्मान का असली हकदार आवासन मंडल की टीम को माना। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्ष पूर्व आमजन का विश्वास आवासन मंडल से पूरी तरह उठ गया था। मंडल लगातार घाटे में जा रहा था, लेकिन मंडल के अधिकारियों और कर्मियों की ऊर्जा और उत्साह ने वह कर दिखाया जो लोगों के लिए मिसाल बन गया है।
विज्ञापन


मंडल को मिल चुके कुल 11 अवार्ड
आवासन मंडल के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मंडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पिछले चार वर्षों में मंडल को कुल 11 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और 'स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड' जैसे अवार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए केस स्टडी बना आवासन मंडल
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल भी मंडल की प्रभावी कार्यशैली की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं। यही नहीं आवासन मंडल देशभर के मैनेजमेंट गुरुओं के लिए केस स्टडी बना हुआ है। देश के कई राज्य मंडल के मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। अरोड़ा ने इस सम्मान के लिए मंडल की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इसी जुनून और जोश के साथ काम करते हुए हमें आने वाले वर्षों में कई और नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed