{"_id":"64afc4e2df90d6c60601585c","slug":"worker-dies-due-to-electrocution-at-hanumant-gangsa-unit-in-dholpur-hindi-news-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर के हनुमंत गैंगसा यूनिट पर मजदूर की करंट लगने से मौत, पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर के हनुमंत गैंगसा यूनिट पर मजदूर की करंट लगने से मौत, पुलिस ने जांच की शुरू
Thu, 13 Jul 2023 03:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:03 PM IST
सार
धौलपुर में हनुमंत गैंगसा यूनिट पर काम करने वाले मजदूर की करंट लगने मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवाया है, लेकिन परिजन गैंगसा मालिक के आने के बाद ही पीएम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के आंगई थाना क्षेत्र में 20 साल के मजदूर की हनुमंत गैंगसा आंगई में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा लेकर पहुंची। यहां परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेम फिलिंग स्टेशन के सामने कुशवाह बस्ती बाड़ी का रहने वाला 20 साल केशव उर्फ केशो पुत्र लोकमन कुशवाह हनुमंत गैंगसा पर मजदूरी करने जाता था। गुरुवार सुबह भी वह अपने दोस्त के साथ काम पर गया था। जहां, काम करने के दौरान पत्थर कटिंग मशीन के तार में कट होने के कारण उसे करंट लग गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर आंगई थाना एसएचओ रामनिवास मीणा गैंगसा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के शव को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा पहुंचा, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि वह गैंगसा मालिक के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराएंगे।
विज्ञापन