फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women stole newborn baby on the pretext of giving polio drops in Jaipur two arrested

Rajasthan: पोलियो खुराक पिलाने के बहाने महिलाएं नवजात बच्चा चुराकर भागीं, एक महिला और पुरुष गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 28 Jul 2023 01:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jul 2023 01:07 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार को बच्चा चोरी और अपहरण के मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। एक अन्य महिला की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Women stole newborn baby on the pretext of giving polio drops in Jaipur two arrested
सीसीटीवी में कैद हुई दो महिलाएं चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के बस्सी के उप जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से एक नवजात बच्चे के चोरी होने से अस्पताल और गांव में हड़कंप मच गया। गुरुवार रात एक अज्ञात महिला प्रसूता के पास आई और बच्चे को पोलियो खुराक पिलाने और टीका लगाने की बात कहकर नवजात को ले गई। काफी देर तक महिला बच्चा लेकर वापस नहीं लौटी, तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ से उक्त महिला के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों के होंश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने गांव के लोगों को भी फोन कर सूचना दी, कुछ देर बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखने पर बच्चा चोरी कर ले जाने वाली दो महिलाओं नजर आईं। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी भी करवाई। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद  यादव के निर्देशन में दोनों महिलाओं की तलाश के लिए करीब 5 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। देर रात को पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया, लेकिन बच्चा चोर महिलाएं फरार हो गईं। शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला SUV गाड़ी से आई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं  नवजात बच्चे को उसकी दादी से लेकर गईं थी। महिलाओं ने कहा था कि बच्चे को पोलियो खुराक और टीका लगाना है।  महज 31 मिनट में बच्चा चुराकर महिला अस्पताल से फरार हो गई थी।
 
दौसा के भजन लाल बैरवा की पत्नी कलावती की हुई थी डिलेवरी
दौसा जिले के गांगलियावास निवासी भजन लाल बैरवा की पत्नी कलावती को परिजनों ने डिलीवरी के लिए बस्सी के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 26 जुलाई को कलावती ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार रात को अज्ञात महिला दादी से नवजात को टीका लगाने की बात कहकर ले गई। 


बच्चा चोरी का पता चलने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी में दिख रहीं महिलाओं के हुलिए, एसयूवी गाड़ी के आधार पर पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कराकर उनकी तलाशी शुरू की। पुलिस कड़ी घेराबंदी देखकर आरोपी बच्चे को रास्ते में छोड़कर भाग गए। स्थानीय सूचना पर पुलिस ने बच्चे को देर रात बरामद कर लिया और उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने शुक्रवार को बच्चा चोरी और अपहरण के मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। एक अन्य महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed