फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women health workers protested at Karauli District Collectorate

Karauli: कलेक्ट्रेट में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

Thu, 18 May 2023 10:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 May 2023 10:24 PM IST
सार

करौली में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने और काम का बोझ बढ़ने का भी आरोप लगाया है। प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Women health workers protested at Karauli District Collectorate
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मूल ग्रेड-पे 3600, पदनाम परिवर्तन और पदोन्नति की मांग की है।

विज्ञापन


इस दौरान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने और काम का बोझ बढ़ने का भी आरोप लगाया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेतनमान बढ़ाने और ग्रेड-पे 3600 करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कम मानदेय पर काम कर रही है। जिससे उन्हें जीवन यापन में आर्थिक तंगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद नाम परिवर्तित करने और एएनएम से अन्य पदों पर पदोन्नति की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पूर्व में मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। उनकी 2 मांगों से सरकार पर भी किसी प्रकार का आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। लेकिन फिर भी उनकी मांगों को सुना नहीं जा रहा। ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांग पूरी करने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एक मई से हड़ताल पर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed