फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman thief arrested for stealing necklace worth 20 lakhs from Ajmer Dargah

Rajasthan: अजमेर दरगाह से 20 लाख का हार हो गया था चोरी, महाराष्ट्र की महिला चोर गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 06:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 21 May 2022 06:34 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से हार चुराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Woman thief arrested for stealing necklace worth 20 lakhs from Ajmer Dargah
अजमेर दरगाह पर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर दरगाह के आस्ताने के अंदर जियारत के दौरान 20 लाख के हार चोरी हो गया था। इस मामले में अजमेर पुलिस ने महाराष्ट्र की महिला चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला आरोपी से जायरीन का बेशकीमती हार भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि नौ मई 2022 को दिल्ली डिफेंस कॉलोनी निवासी जायरीन नसरीन कुरेशी पत्नी मोइन कुरैशी के प्रतिनिधि सैयद मोहम्मद नासिक उर्फ रौनक ने दरगाह थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि दरगाह के अंदर आस्ताने में जियारत के दौरान उनके मेहमान का हैंडबैग में रखा 20 लाख का बेशकीमती हार चोरी हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अजमेर एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने दरगाह में लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें कुछ महिलाएं संदिग्ध नजर आई। पुलिस महिला का पीछा करते हुए उसके होटल पहुंच गई और आरोपी महिला के बारे में पता किया। यहां से पता चला कि वह तब तक होटल का रूम खाली कर चली गई। इसके बाद पुलिस ने होटल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक करते हुए महिला के बारे में पता किया। पुलिस को पता चला कि वह महाराष्ट्र के जिला अमरावती की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी शर्मा ने बताया कि महिला के बारे में जानकारी मिलने के बाद टीम को महाराष्ट्र के जिला अमरावती भेजा गया। पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से आरोपी महिला समीना परवीन (33 ) पत्नी सैयद वसीम अली को गिरफ्तार किया। महिला आरोपी से बेशकीमती हार भी बरामद कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार की गई महिला का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि चोरी हुआ हार पन्ना जड़ित बेशकीमती हार है। जिसकी मार्केट कीमत 20 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed