फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman gives birth to four baby in Ajmer all admitted to NICU

Rajasthan: महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, घर में कई साल बाद गूंजी किलकारी

Tue, 07 Jun 2022 12:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 07 Jun 2022 12:22 PM IST
सार

अजमेर में एक महिला ने दो लड़की और दो लड़कों को जन्म दिया है। सभी शिशुओं को अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Woman gives birth to four baby in Ajmer all admitted to NICU
अजमेर में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म - फोटो : Social Media

विस्तार

कहते हैं कि भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। ऐसा ही एक मामला अजमेर से आया है। चार साल से एक महिला की गोद सूनी थी। महिला ने जनाना अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें दो बेटे और दो बेटिया हैं।

विज्ञापन


चारों बच्चों को जन्म के बाद एनआईसीयू वार्ड में रखा गया है। जबकि महिला को सामान्य वार्ड में रखा गया है। महिला के पति असलम खान निवासी हटूंडी ने बताया कि उनकी पत्नी फरीदा बानो ने चार बच्चों को जन्म दिया है। फरीदा जब तीन महीने की गर्भवती थी, तब सोनोग्राफी में पता चला कि उसके गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं। डॉक्टर ने जब यह जानकारी फरीदा और उसके परिजन को बताई तो उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 

विज्ञापन

 

खान ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर वो फरीदा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया। रात में पहले बच्ची का जन्म हुआ। इसी तरह करीब 29 मिनट के अंतराल में चारों बच्चों का जन्म हुआ। असलम ने बताया कि उनकी शादी को तीन से चार साल हो चुके हैं लेकिन उनके संतान नहीं हो रही थी। ऐसे में जब एक साथ चार बच्चों के पिता बने तो उनके परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह के गर्भ में जन्मे बच्चों का वजन कम होने की स्थिति में चारों बच्चों को नर्सरी एनआईसीयू में रखा गया है। जिसमें दोनों बच्चियों को वेंटिलेटर पर रखा गया है और जबकि दोनों बच्चे ऑक्सीजन पर है। दोनों बच्चियों में से एक की स्थिति चिंताजनक है। चारों नवजात का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed