Rajasthan: पीहर जा रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हत्या कर शव कुंए में फेंका
दौसा में लापता महिला की लाश कुंए में मिली। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। रामगढ़ पचवारा थाने में 24 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना क्षेत्र के कुंए से महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक महिला के पति ने बताया कि 23 अप्रैल को मैंने अपनी पत्नी को ससुराल से पीहर के लिए रवाना किया था लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची बदमाशों ने बीच रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
परिजन बोले-नहीं लौटी मेरी बेटी
वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि 23 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे उसे सुसराल से बस में बैठा कर पीहर के लिए रवाना किया गया है। हम उसका इंतजार करते रहे लेकिन हमारी बेटी हमारे पास शाम तक नहीं पहुंची। 24 अप्रैल को हमने घटना को लेकर रामगढ़ पचवारा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। अब उसका शव मिला है। परिजनों ने बदमाशों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
शव उठाने से किया इनकार
मृतका के दो बच्चे हैं। परिजन मृतका के बच्चों के पालन-पोषण के लिए सरकारी सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वो शव नहीं उठाएंगे। हालांकि दौसा एएसपी लालचंद कायल सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी परिजनों की समझाइश करने में लगे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिरासत में चार लोग
एएसपी लालचंद कायल ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। वहीं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए पुलिस जल्द से जल्द अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश करेगी ।