फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman gang raped and murder in Dausa

Rajasthan: पीहर जा रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने हत्या कर शव कुंए में फेंका

Mon, 25 Apr 2022 05:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Apr 2022 05:35 PM IST
सार

दौसा में लापता महिला की लाश कुंए में मिली। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन
Woman gang raped and murder in Dausa
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। रामगढ़ पचवारा थाने में 24 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना क्षेत्र के कुंए से महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

विज्ञापन


मृतक महिला के पति ने बताया कि 23 अप्रैल को मैंने अपनी पत्नी को ससुराल से पीहर के लिए रवाना किया था लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची बदमाशों ने बीच रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


परिजन बोले-नहीं लौटी मेरी बेटी
वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि 23 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे उसे सुसराल से बस में बैठा कर पीहर के लिए रवाना किया गया है। हम उसका इंतजार करते रहे लेकिन हमारी बेटी हमारे पास शाम तक नहीं पहुंची। 24 अप्रैल को हमने घटना को लेकर रामगढ़ पचवारा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। अब उसका शव मिला है। परिजनों ने बदमाशों को फांसी की सजा देने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


शव उठाने से किया इनकार
मृतका के दो बच्चे हैं। परिजन मृतका के बच्चों के पालन-पोषण के लिए सरकारी सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वो शव नहीं उठाएंगे। हालांकि दौसा एएसपी लालचंद कायल सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी परिजनों की समझाइश करने में लगे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


 हिरासत में चार लोग
एएसपी लालचंद कायल ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। वहीं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिए पुलिस जल्द से जल्द अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश करेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed