Jodhpur: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, जीआरपी जवान की तत्परता से चंद सेकेंड में दी मौत को मात
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन के नीचे जाते-जाते बची। महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया।
विस्तार
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला फिसलकर नीचे गिर गई। इस कारण वह ट्रेन के साथ घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद जीआरपी की जवान की तत्परता के कारण महिला बाल-बाल बच गई।
जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन चलने लगी तो उसी समय प्लेटफार्म पर खड़ी एक महिला चलते ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। वह अंदर चढ़ पाती, उससे पहले ही उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन के साथ घसीटाने लगी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़े जीआरपी जवान साजनराम ने दौड़कर महिला का हाथ पकड़ा और उसे ट्रेन से दूर खींचा।
वहीं महिला को गिरते हुए किसी ने देख लिया। जिसने ट्रेन की चेन खींच दी। जिससे ट्रेन भी रुक गई। इसके बाद महिला ने जवान को धन्यवाद कहा और ट्रेन में बैठकर रवाना हो गई।