फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman fakes robbery to take revenge

महिला ने रची ऐसी साजिश, पुलिस रह गई हैरान

Thu, 17 Apr 2014 12:58 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Woman fakes robbery to take revenge

एक औरत ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ लूटपाट हुई, लुटेरे उसका कैश और ज्वैलरी लूट कर ले गए।

विज्ञापन


पुलिस ने केस की जांच की और फिर सामने आई एक ऐसी कहानी जिसे जान कर पुलिस के होश उड़ गए।

मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके का है।

'सब कुछ लूट लिया बदमाशों ने'

Woman fakes robbery to take revenge

शनिवार की रात एक महिला पुलिस के पास बदहवास हालत में पहुंची और बताया कि उसके घर में दो लुटेरे घुस आए और सब लूट कर ले गए। वारदात जिस वक्त हुई वो घर में अकेली थी।

डीसीपी ईस्ट अमनदीप सिंह कपूर ने मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि लुटेरों के पास बंदूक और तेज धार वाले हथियार थे। चाकू की नोक पर बदमाशों ने उससे डेढ लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हुआ महिला पर शक

Woman fakes robbery to take revenge

पुलिस ने जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। शुरूआती जांच में ही महिला अपनी बातों से पलटने लगी। बस यहीं से पुलिस को उसकी बातों पर शक शुरू हुआ।

पुलिस ने थोड़ा सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो गया और पुलिस के सामने आया हैरान कर देने वाला सच।

विज्ञापन

और सच जानकर पुलिस रह गई हैरान

Woman fakes robbery to take revenge

महिला ने स्वीकार कर लिया कि पूरा मामला फर्जी है, उसको कुछ पैसों की जरूरत थी और उसके ताल्लुकात भी अपने ससुराल वालों के साथ ठीक नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि महिला ने पैसा हड़पने और ससुरालियों को इस मामले में फंसाने के लिए इस पूरे खेल को रचा। लेकिन पुलिस की जांच में मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed